राष्ट्रीय सेवा शिविर आयोजित
आहोर. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय आहोर में 11वी एवं 12वी कक्षा के विद्यार्थियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सुरेश प्रजापत अध्यक्ष के रूप में प्रधानाचार्य प्रतापाराम गर्ग उपस्थित थे। शिविर प्रभारी रमेश चंद्र दवे ने बताया कि प्रतियोगियों को स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देने के साथ सर्दी की दिनचर्या से जुड़ी जानकारी दी। इस अवसर पर जालमसिंह, जैसाराम टेलर मदनसिंह बालोत मौजूद थे।