पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गमगीन माहौल में एक साथ उठी 3 अर्थियां

गमगीन माहौल में एक साथ उठी 3 अर्थियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान,एक ही गांव से उठी तीन अर्थियां

भास्करन्यूज | आहोर

धूमड़ामाताजी मंदिर के पास सोमवार को प्रतापगढ़ गोलिया के दर्शनार्थियों की मौत के बाद मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दुर्घटना में टेक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही गांव की तीन महिलाओं की मौत हो गई थी तथा 14 महिलाओं को सुमेरपुर में भर्ती करवाया था। मंगलवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किए गए। परिजन शवों को लेकर गांव पहुंचे तो घरों में रुद्रन होने के साथ गांव में माहौल गमगीन हो गया। नोसरा थानाधिकारी रामनारायण, आहोर सीएचसी के डॉक्टरों एवं परिजनों की उपस्थिति में सुबह कन्या कंवर (40) प|ी किशोरसिंह राजपूत, खेपड़ी देवी (38) प|ी हंसाराम हीरागर एवं

शारदा देवी (34) प|ी रमेश कुमार माली निवासी प्रतापगढ़ गोलिया के शव का पोस्टमार्टम किया तीनों घरों से एक साथ अर्थियों को रवाना किया गया। दाहसंस्कार में पूरा गांव शरीक हुआ, गांव में हुई मौत से व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

तीनोंमृतकाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर : कन्याकंवर के पति किशोरसिंह विकलांग है एवं कुल चार बच्चे एक बच्ची है। सबसे बड़ा लगभग 17 वर्ष का लड़का है। शेष|पेज15



परिवारकी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है सबसे छोटी बच्ची तो केवल डेढ़ साल की ही है तो खेपडी के परिवार मे पति हंसाराम हीरागर दिहाड़ी मजदूरी करता है और तीन बच्चियों एक बच्चे में सबसे बड़ी बच्ची 15 वर्ष की है तथा एक बच्चा डेढ़ से दो वर्ष का हैं। शारदा के पति रमेश कुमार देसावर में नौकरी करता है जिसके दो बच्चे एवं दो बच्चियां है सबसे बड़ी लड़की 17 वर्ष की है। ऐसे में तीनों ही परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जैसे तैसे करके परिवार का पालन-पोषण करते है। आज तीनों परिवारों के ऊपर तो मानो पहाड़ टूट पड़ा हो। शव यात्रा में प्रतापसिंह, युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष ऊमसिंह चांदराई, कंवला सरपंच गोपाराम, पांचोटा के पूर्व सरपंच आदाराम प्रजापत, जब्बरसिंह, थानेदार शंभुसिंह था हकमाराम माली सहित गांव के गणमान्य लोग शामिल थे।

दमघुटने से हुई थी मौत : तीनोंमहिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टर पुरणमल मुणोत ने बताया कि कन्या कंवर एवं खेपडी की तो दम घुटने के कारण मौत हुई है जबकि शारदा देवी की सिर में चोट लगने से मौत हुई है

खबरें और भी हैं...