पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन आज

शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहोर | आहोरसीएचसी पर बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। बीसीएमओ चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों की शिशु रोग विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों द्वारा स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। साथ ही शिशु स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। इसके अलावा आहोर ब्लॉक के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कृमि नियंत्रण दिवस मनाया जायेगा। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लहरीराम माली ने बताया कि सभी स्कूलों में 1 से 16 वर्ष के समस्त बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई दी जायेगी। साथ ही वंचित रहने वाले बच्चों को पुन: 15 फरवरी को दवाई दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...