चरमराई सफाई व्यवस्था
कस्बेमें पिछले कई दिनों से ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते विभिन्न मोहल्लोंं में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई हैं। कस्बे के विभिन्न मौहल्लो में गंदगी कीचड़ से मोहल्लावासी परेशान हैं, लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा इसका स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा हैं। कस्बे में शनि महाराज मंदिर की गली, जबरेश्वर महादेव मंदिर की गली, चांदरा माता मंदिर के समीप, हनुमान कॉलोनी, इन्द्रा कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, बस स्टैण्ड से विश्वकर्मा कॉलोनी तक जाने वाले मार्ग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 2 के समीप, राजेन्द्र नगर समेत विभिन्न स्थानों पर गंदगी की समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई हैं। यहां गंदगी कचरे के ढेर लगे होने से फैल रही दुर्गंध से लोग परेशान हैं। ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते यहां पर गंदगी पसर रही हैं। इन मोहल्लों से लोगो को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही हैं। मुख्य सड़क पर पसरी गंदगी की तरफ जब ग्राम पंचायत द्वारा कई दिनों तक ध्यान नहीं दिया गया जब मौहल्लेवासियों द्वारा इससे पूर्व में भी कई बार स्वयं के खर्च पर सफाई करवाई गई हैं। कस्बेवासी भगाराम प्रजापत ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 2 के समीप आम रास्ते पर गंदगी की समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई हैं लेकिन पंचायत प्रशासन कार्यवाही को लेकर मौन हैं। कई बार कस्बेवासियों द्वारा प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद भी काई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं, जिससे कस्बेवासियों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त हैं।
> आहोर. सफाई नहीं होने से रास्ते में जमा कीचड़।