पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों को राशन कार्ड का इंतजार

ग्रामीणों को राशन कार्ड का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत आहोर में नवीन राशन कार्ड के लिए ग्रामवासी इधर उधर भटक रहे हैं। ग्राम पंचायत आहोर में लगभग 6 हजार लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किए थे। उन राशन कार्ड के लिए गांव वालों को करीब दो साल का इंतजार करना पड़ा। जब राशन कार्ड पहुंचे तो उनमें से 997 राशन कार्ड में त्रुटियां होने से 5 अगस्त 2014 को संसोधन के लिए भेजा गया, लेकिन अभी तक ये राशन कार्ड लोगों को नहीं मिल पाए हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बस्तीमल चौहान का कहना था कि राशन कार्ड के के अभाव में हमें उचित मूल्य की दुकान पर खाद्य सामग्री नहीं मिलती हैं जिसे हमे काफी परेशानी होती हैं।

इनकाकहना

^हमने997 त्रुटि पूर्ण राशन कार्ड संशोधन के लिए पंचायत समिति को भेज दिए हैं। वे कब तक संशोधित होकर आएंगे अभी जानकारी नहीं है। -निर्मल कुमार, ग्रामसेवक आहोर