- Hindi News
- मुख्य सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से बढ़ने लगी दुर्घटनाएं
मुख्य सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से बढ़ने लगी दुर्घटनाएं
कस्बेकी मुख्य सड़कों तथा गली मोहल्लों में घूम रहे बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी बन चुके हैं, सड़क पर जहां इनके भिड़ने से वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं,वहीं गली मोहल्लों में महिलाओं तथा बुजुर्गों के साथ बच्चों को घायल कर रहे हैं। कस्बे के जोधपुर तिराहे, सदर बाजार, खालसा बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, हॉस्पिटल चौराहा पर बेसहारा पशुओं का दिनभर जमघट लगा रहता हैं क्षेत्रवासियों की शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से इन्हें पकड़ने की कार्रवाई के साथ कांजी हाऊस में नहीं छोड़ा जा रहा हैं। वहीं रात के समय बीच रास्ते में बैठ जाने से अंधेरे की वजह से वाहन चालकों को पशु नजर नहीं आते जिससे वाहन चालक इनसे टकरा कर चोटिल हो जाते हैं।
> आहोर. आहोर-जोधपुर मुख्य मार्ग पर बीच राह में खड़े बेसहारा पशु। फोटो|भास्कर