पेशनरों का होगा भौतिक सत्यापन
आहोर. ग्रामपंचायत आहोर के सभागार में 12 से 14 दिसंबर तक तीन दिवसीय पेशनरों के भौतिक सत्यापन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पेंशनर भौतिक सत्यापन के लिए आधार कार्ड की फोटो प्रति, बैंक खाते या पोस्ट ऑफिस के खातो की प्रति, मोबाईल नंबर के साथ शिविर में खुद उपस्थित होवें। सचिव निर्मल कुमार ने बताया कि जिनकी पेंशन बंद हो गई हैं वे भी अपनी पेंशन पुन: शुरू करवाने के लिए भौतिक सत्यापन करवाना होगा। भौतिक सत्यापन के अभाव में पेंशन नहीं मिलेगी।