विधायक ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया
आहोरविधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने गुरूवार शाम आहोर के बस स्टेशन का निरीक्षण के साथ विधायक ने क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना। विधायक ने व्यापारियों को आश् वस्त करते हुए बताया कि जल्द ही बस स्टैंड पर जाएगी। इसके अलावा बस स्टैंड तक जाने वाली रोड को सीसी रोड में बदलने के लिए करीब 84 लाख का बजट पारित किया गया हैं। जल्द ही सी सी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा तथा जल्द ही यहां सुलभ शौचालय भी बन जाएगा। निरीक्षण के वक्त एडीएम प्रकाश चंद्र अग्रवाल,पीडब्ल्यूडी के एईएन तेजाराम चौधरी, ग्राम सेवक निर्मल कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष गुणेश सुथार, लालाराम देवासी तथा व्यापारी मौजूद थे।