मरेवड़ा में आधा दर्जन घरों के ताले टूटे
मरेवड़ा|शनिवार-रविवार कीमध्य रात्रि को चोरों ने गांव के आधा दर्जन मकानों के ताले तोड़ दिए। चोर एक ही मकान से नकदी गहने चुराने में सफल रहे। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के अनुसार, मरेवड़ा निवासी दिनेश पुत्र घीसू लाल शर्मा शनिवार रात 12 बजे बाद नोहरे में चला गया, जबकि उसकी प|ी लीला रिश्तेदारी में शादी होने से मुरड़ा गई हुई थी। चोरों ने शर्मा के सूने घर के ताले तोड़ कर बक्से आलमारी में रखे 11 हजार 650 रुपए, सोने के गहने मांदलिया, टोप्स, बाली, रूकड़ी, चेन नथ चांदी के दो जोड़ी पायजेब, कनगती, रिंग दो कड़े चुरा लिए। इसी गांव में चोरों ने मदनलाल पुत्र मथुरालाल जोशी, राधेश्याम वैष्णव, दिनेश विष्णुदत्त पुत्र सुवालाल जोशी एक अन्य मदनलाल जोशी के घरों के भी चोरों ने ताले तोड़ दिए। इन घरों से चोरों के हाथ कुछ नहीं लग पाया। रविवार सुबह जब चोरी का पता ग्रामीणों को चला तो उनमें दहशत फैल गई। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर आसींद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने अभी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।