ग्रामीण का गला दबाकर मुरकियां छीनी
भीलवाड़ा. नुवालियागांव में बीती रात लुटेरों ने घर में सो रहे ग्रामीण का गला दबाकर सोने की मुरकियां छीन लीं। छीना-झपटी में ग्रामीण के कान कट गए। आसींद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि नुवालिया निवासी रामा पुत्र लालू गुर्जर बीती रात घर में सो रहा था। लुटेरों ने घर में घुसकर रामा का गला दबा दिया। आधा तोला सोने की मुरकियां झपट ली। छीना-झपटी में रामा के कान कट गए। रामा ने आसींद थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि नींद में होने के कारण वह लुटेरों को पहचान नहीं पाया।