पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवनारायण जयंती पर आज आयोजन

देवनारायण जयंती पर आज आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवनारायणभगवान की जन्म स्थली मालासेरी की देव डूंगरी पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। सवाई भोज मंदिर के महंत भूदेवदास ने बैठक में तैयारियों पर चर्चा की। शनिवार को भगवान देवनारायण की जयंती मनाई जाएगी। रविवार सुबह प्राण-प्रतिष्ठा होगी। मालासेरी में 425 फीट ऊंची टेकरी पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी। स्थापना के बाद पहली चुनरी ओढ़ाने देवास मालवा से पीहर पक्ष के लोग आएंगे।

श्री देवनारायण जन्म कल्याण सेवा ट्रस्ट जयपुर के अध्यक्ष गोपाल तंवर विधायक रामलाल गुर्जर ने मालासेरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर के पुजारी हेमराज गुर्जर ने बताया कि शनिवार रात भजन संध्या होगी। रविवार सुबह 4.15 बजे विधि विधान के साथ संत, महात्माओं और देव भक्तों की उपस्थिति में गोपाल शास्त्री मूर्ति स्थापना कराएंगे। सवाई भोज के महंत भूदेवदास, ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मी लाल गुर्जर के सान्निध्य में आयोजित बैठक में देवनारायण जन्मोत्सव 13 फरवरी को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जागरण कवि सम्मेलन होगा। शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना होगी।

भीलवाड़ा में वाहन रैली 15 को निकलेगी

गुर्जरसमाज के शांतिलाल गुर्जर ने बताया कि देवनारायण जयंती पर भीलवाड़ा में 15 फरवरी को वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली सांगानेरी गेट छात्रावास से रवाना होकर विभिन्न मार्गो से होकर वापस छात्रावास पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होगी।

आसींद. बैठकमें चर्चा करते सवाई भोज मंदिर के महंत भूदेवदास।

खबरें और भी हैं...