शिविर आयोजित
आसींद. शंभूगढ़में बुधवार को भामाशाह शिविर का शुभारंभ विधायक रामलाल गुर्जर, सरपंच शांता देवी सेन एवं एसडीएम एनएल राठी की उपस्थिति में हुआ। प्रथम दिन 600 भामाशाह कार्ड, 350 आधार कार्ड के लिए पंजीयन सहित 150 जोब कार्ड, राशन कार्डों में त्रुटि सुधार एवं पेंशन योजना के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में तहसीलदार रमेश चंद्र माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे।