पांच बाल श्रमिक मुक्त कराए
आसींद. बालश्रम उन्मुलन दस्ते ने बुधवार को कस्बे में सात होटल ढाबों पर दबिश देकर पांच बाल श्रमिक मुक्त कराए। बाल कल्याण समिति सदस्य ध्रुव कुमार कविया ने बताया कि समिति अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के केके चंद्रवंशी, मानव तस्करी विरोधी दस्ते के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कार्रवाई की। दौलतगढ़ क्षेत्र में भी कार्रवाई की।