पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी को अगवा कर ज्यादती की

किशोरी को अगवा कर ज्यादती की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एककिशोरी को अगवा कर ज्यादती करने का मामला करेड़ा पुलिस ने रविवार को दर्ज किया। यह आरोप पालरा गांव के युवक पर लगे हैं। थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि एक किशोरी ने पालरा निवासी धर्मा पुत्र सूरमा गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दी। 10 दिसंबर को धर्मा बाइक लेकर उसके गांव आया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। धर्मा ने कोचरिया में परिचित के घर ले जाने के बाद ज्यादती की। वहां से 12 दिसंबर को साथियों के साथ उसे बागौर बस स्टैंड पर लाकर छोड़ दिया। वहां से वह एक अन्य गांव जाकर एक घर में शरण ली। 13 दिसंबर को वह कोशी थल पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे घर ले गए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच आसींद डीएसपी रामनिवास गुर्जर करेंगे।

किशोरीको भगा ले जाने का आरोप: करेड़ापुलिस ने एक किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता ने करताखेड़ा निवासी भैरू, जयराम गुर्जर, लक्ष्मी साय री गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया कि 6 दिसंबर को वह खेत पर था। इस दौरान आरोपी वहां पहुंचे और नाबालिग बेटी को भगा ले गए।