दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
आसींद. साक्षरभारत मिशन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के परासोली बदनौर नोडल साक्षरता केंद्रों पर कार्यरत स्वयंसेवकों की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार श्रोत्रिय ने निरक्षरों को साक्षर करने, एक-एक पेड़ लगाने तथा स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। बीईईओ संपतलाल टेलर ने वीटी को निस्वार्थ भाव से लोगों को सेवा करने पर धन्यवाद दिया। विकास अधिकारी गोपाल लाल टेलर ने निरक्षरता के कलंक को मिटाने पर्यावरण संतुलन की जानकारी दी।