शिविर में बंटेगा सवा करोड़ का ऋण
राष्ट्रीयग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के आसींद ब्लॉक का चयन किया गया। इसके चलते आसींद में 19 फरवरी को वृहद ऋण वितरण शिविर लगाया जाएगा। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की मौजूदगी में 220 स्वयं सहायता समूह को सवा करोड़ का ऋण वितरित किया जाएगा। एलडीएम जेएल सुथार के अनुसार राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा पोषित स्वयं सहायता समूह को ऋण के लिए जिले के आसींद ब्लॉक का चयन किया गया है। करीब 220 स्वयं सहायता समूह को विभिन्न बैंकों के माध्यम से सवा करोड़ का ऋण दिया जाएगा।
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में लगने वाले शिविर में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति संयोजक, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक, पीएनबी एसबीबीजे के महाप्रबंधक एवं ग्रामीण बैंक अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। एक समूह में करीब 10 महिलाएं शामिल हैं। ऐसे में करीब 220 समूह की 2200 महिलाएं लाभान्वित होंगी।