- Hindi News
- सुवाणा में सरोज सहाड़ा में चौधरी फिर बने प्रधान
सुवाणा में सरोज सहाड़ा में चौधरी फिर बने प्रधान
12 प्रधानों में से दो प्रधान ऐसे हैं जो लगातार दूसरी बार प्रधान बने हैं। सुवाणा पंस में भाजपा के विधानसभा में मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर की प|ी सरोज देवी गुर्जर फिर से प्रधान बनीं है। सहाड़ा पंस में पूर्व मंत्री डा. रतनलाल जाट के पुत्र कमलेश चौधरी फिर से प्रधान चुने गए हैं। भाजपा में वंशवाद के नियम को यहां नेताओं में प्रभाव के कारण बदला गया है। आसींद विधायक रामलाल गुर्जर के पुत्र राजेंद्र गुर्जर को इसी नियम के कारण टिकट नहीं दिया गया था जबकि पौत्र नरेंद्र का नामांकन चुपके से कराने के बाद भी पार्टी के नेताओं ने उसे वापस लेने पर मजबूर कर दिया था।