स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शुभारंभ
आसींद. ब्यावरमार्ग पर बीएसएनएल टावर के पास सोमवार को स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। एसडीएम एनएल राठी ने अभियान का शुभारंभ किया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पिंटूलाल जाट ने बताया कि प्लास्टिक कैरी बैग, डिस्पोजल की रोकथाम की कार्रवाई की जाएगी। गली-मोहल्लों को साफ कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।