अवैध खनन के आरोप में 16 गिरफ्तार
भीलवाड़ा | बदनौरपुलिस ने बुधवार को बीकरिया गांव के पास अवैध खनन करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। खनिज विभाग से आबंटित सीमा से अधिक जमीन से पत्थर निकालने पर विभाग के सहायक अभियंता (गंगापुर) ने 29 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों में बदनौर, रूपपुरा उदयपुर के लोग हैं।
थानाधिकारी शंकरलाल मीणा ने बताया कि बदनौर निवासी रघुराज भील, नारायण राव, श्रवण सिंह, लक्ष्मीकांत, हाजी मोहम्मद, गुलाब माली, महेंद्रसिंह, भोपाल सिंह, नियाज मोहम्मद, अहमद नूर, डाली भील, कमला भील, गंगा देवी, आसींद क्षेत्र के रूपपुरा निवासी ललित भील, सांगावास निवासी प्रकाश जैन गुलाबबाग, उदयपुर निवासी कमलेश जैन को गिरफ्तार किया गया।
बीकरिया में अवैध खनन की रिपोर्ट बदनौर थाने में दर्ज थी