आसींद | पटवारपरीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को पंचायत
आसींद | पटवारपरीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को पंचायत समिति सभागार में एसडीएम एनएल राठी ने बैठक ली। परीक्षा केंद्राध्यक्षों, अतिरिक्त केंद्राध्यक्षों, सुपरवाइजरों, पर्यवेक्षकों पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण ले लें। पुलिस उपाधीक्षक राम निवास गुर्जर ने पुलिसकर्मियों से कहा कि कानून व्यवस्था पुख्ता रखें। गोपनीयता सुरक्षा का ध्यान रखें। परीक्षा 13 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। तहसीलदार रमेश चंद्र माहेश्वरी ने बताया कि 1890 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कस्बे में 7 केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में नोडल परीक्षा प्रभारी गणेश लाल महता, बदनौर तहसीलदार हरिओम सेन, विकास अधिकारी गौतम गायकवाड़ आदि मौजूद थे।
पटवारी परीक्षा की तैयारी बैठक