आसींद | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में 12 फरवरी को सुबह
आसींद | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में 12 फरवरी को सुबह 10 बजे ब्लॉक स्तरीय समारोह होगा। इसमें गार्गी बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। नोडल संस्था प्रधान गणेश लाल महता ने बताया कि दसवीं की 87 बालिकाओं को गार्गी तथा बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली 12वीं की छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि विधायक राम लाल गुर्जर होंगे। बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपए बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए पांच हजार रुपए प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
87 बेटियों को गार्गी पुरस्कार मिलेगा कल