जहाजपुर आसींद में भी बंद रहे बाजार, ज्ञापन दिए
खाद-बीजविक्रेताओं ने मंगलवार को दुकानें बंद रख संघ अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की अगुवाई में तहसीलदार अरुण शर्मा को ज्ञापन दिया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन के नाम दिए गए ज्ञापन में भारत सरकार द्वारा खाद-बीज कीटनाशक बेचने वालों के लिए लाइसेंस में उच्च शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने का विरोध किया गया। व्यापारियों ने नारेबाजी भी की। व्यापारियों ने कहा कि सरकार उच्च शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करती है तो देशभर में हजारों व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे।
आसींद|खादबीज एवं कीटनाशक व्यापार संघ ने एसडीएम एनएल राठी को कृषि एवं कल्याण मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर खाद बीज कीटनाश लाईसेंसधारियों को शैक्षिक योग्यता में राहत देने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने खाद-बीज कीटनाशक के विक्रेताओं के लाइसेंस के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता लागू की है। इससे व्यवसायियों पर संकट गहरा गया है। व्यापारियों ने लाइसेंस की पुरानी शर्तें ही लागू रखने की मांग की है।