साक्षरता परीक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन
बेसिकसाक्षरता मूल्यांकन परीक्षा से पहले पंचायत समिति सभागार में कार्यशाला हुई। जिला साक्षरता अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने ब्लॉक के संस्था प्रधानों, सचिवों प्रेरकों को संबोधित करते हुए कहा कि 20 मार्च को होने वाली परीक्षा में शत-प्रतिशत नवसाक्षरों को बिठाएं उन्होंने प्रेरकों को नियमित दो घंटे केंद्र खोलने के निर्देश दिए।
बीईईओ भंवर लाल सेन ने कहा कि वे नरेगा स्थल पर जाकर श्रमिकों को पढ़ाएं। इस मौके पर जिला परिषद के एईएन प्रकाश कोठारी, विकास अधिकारी गौतम गायकवाड़, एईएन गोपाल टेलर, एबीईईओ रामस्वरूप जोशी, प्रभारी धर्मी चंद ने विचार रखे।