- Hindi News
- शिक्षक संघ शेखावत ने किए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
शिक्षक संघ शेखावत ने किए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
शिक्षक संघ शेखावत ने किए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
भीलवाड़ा|राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष सत्यनाराण शर्मा विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। हरीश धाकड़ बिजौलिया, बालूलाल जाट सुवाणा, सोहन लाल बागरिया सहाड़ा, रामस्वरूप माणम्या आसींद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
क्लॉथमर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष बने काबरा
भीलवाड़ा|क्लॉथमर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में ओमप्रकाश काबरा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पूर्व अध्यक्ष बद्री लाल खंडेलवाल की देखरेख में हुए चुनाव के बाद पंकज रुणवाल उपाध्यक्ष, मुकेश काबरा सचिव तथा विनोद नागौरी कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
वाल्मीकिमहासभा शहर कार्यकारिणी का गठन
भीलवाड़ा|अखिलभारतीयवाल्मीकि महासभा की मीटिंग सोमवार को जिलाध्यक्ष दिनेश समलोट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला महासचिव भैरू दत्त बारेसा ने बताया कि नगर अध्यक्ष रोहिन घावरी, उपाध्यक्ष कुणाल गोरण, महासचिव अमित कुमार खोखर एवं सचिव आकाश चन्नाल को बनाया गया।
अल्पसंख्यकबच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग 22 से
भीलवाड़ा|राजस्थानमाध्यमिकबोर्ड के दसवीं कक्षा के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग 22 सितंबर से गुलमंडी बालिका विद्यालय में शुरू होगी। अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ.फरियाद मोहम्मद ने बताया कि कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र सीरत सराय में उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं 20 सितंबर तक फार्म सीरत सराय में जमा करा सकते हैं। कोचिंग में अंग्रेजी, विज्ञान गणित विषयों की होगी।