भामाशाह शिविर की अवधि बढ़ाई
पांच बाल श्रमिक मुक्त कराए
बिजौलिया. विक्रमपुरामें आयोजित भामाशाह शिविर की अवधि एक दिन और बढ़ाई गई है। शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार गजानंद जांगिड़ ने बताया कि समन्वयक एजेंसी की व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने के कारण शिविर का लाभ कई ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है। अधिकतम ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए शिविर गुरुवार को भी शिविर आयोजित होगा। वहीं सदारामजी का खेड़ा में आयोजित होने वाला शिविर अब 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित होगा।