पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच पर फर्जी मार्कशीट लगाने का आरोप

सरपंच पर फर्जी मार्कशीट लगाने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| सुवाणापंचायत समिति की दुड़िया ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच कमला जाट के नामांकन में फर्जी मार्कशीट लगाने की शिकायत हुई है। मंगलवार को शिवसिंह, गोपालदास, बंशीलाल बलाई, राजू सेन आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर शैक्षिक दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि नवनिर्वाचित सरपंच कमलादेवी निरक्षर है, जबकि इस चुनाव में उसने आठवीं कक्षा पास की मार्कशीट लगाई है। ग्रामीणों ने मार्कशीट की जांच होने तक सरपंच का दायित्व नहीं देने की मांग की है। गौरतलब है कि इसे पहले आसींद के मोटरास में भी फर्जी मार्कशीट लगाने की शिकायत हो चुकी है।