कुएं में गिरने से बालक की मौत
आसींद. शंभूगढ़में बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शंभूगढ़ निवासी श्रवण भील का 12 वर्षीय पुत्र नोरत रविवार को बरसनी मार्ग के पास बकरियां चरा रहा था। पांव फिसलने से वह कुएं में गिर गया। बकरियां चरा रही बालिका के चिल्लाने पर लोग वहां पहुंचे तथा उसे बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। ग्रामीणों ने बताया कि नोरत कक्षा तीन का छात्र था। अवकाश होने से वह बकरियां चराने गया था।