पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत इलाज पर दिलाए 40 हजार

गलत इलाज पर दिलाए 40 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की ओर से मंगलवार को आसींद क्षेत्र की महिलाओं को समूह गठन का प्रशिक्षण दिया गया। जिला परियोजना समन्वयक विनोद पानेरी ने बताया कि आंध्रप्रदेश से आईं टीमों ने जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ कार्यवाहक कलेक्टर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसमें आसींद खंड के चारों क्लस्टर शामिल हुए। आसींद में 20, शंभूगढ़ में 18, ब्राह्मणों की सरेरी में 18, दौलतगढ़ के 19 समूहों का गठन कर प्रशिक्षण दिया गया।
आंख का गलत इलाज करने वाले एक निजी अस्पताल प्रबंधन को मुआवजे के रूप में 40 हजार रुपए पीड़ित मरीज को देने पड़े। मरीज कन्हैयालाल आचार्य गंगरार निवासी है।

जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा से बैठक में आचार्य ने कहा कि उसने शहर के एक निजी अस्पताल से आंख का इलाज करवाया।
अस्पताल की लापरवाही से बीमारी बढ़ गई। ऐसे में दूसरे अस्पताल से इलाज करवान पड़ा। सीएमएचओ डॉ.मुश्ताक खान ने बैठक में बताया कि आचार्य को तत्कालीन कलेक्टर ओंकार सिंह ने भी 25 हजार रुपए दिलवाए थे। वर्मा ने मरीज को अस्पताल प्रबंधन से 15 हजार रुपए का चेक बैठक के तुरंत बाद दिलवाया। बैठक में गैरहाजिर रहने पर जहाजपुर बीडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बागौर के शिवकुमार ने नाली निर्माण, कीरों का खेड़ा के रामलाल कीर ने गणेशपुरा में गंदा पानी धुंआ से परेशानी बताई। 15 मामलों पर चर्चा की गई।


डीटीओटीआई को दें नोटिस

भीलवाड़ा| जिलापर्यावरण समिति की बैठक में गैरहाजिर रहे जिला परिवहन अधिकारी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज को नोटिस जारी किया जाएगा। यह निर्देश कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा ने उप वन संरक्षक भागचंद लोढ़ा को दिए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में दोनों अधिकारी नहीं आए। कलेक्टर ने माइनिंग इंजीनियर को निर्देश दिए कि वन भूमि चरागाह में वेस्ट नहीं डाला जाए। यदि कोई ऐसा करे तो उसे नोटिस जारी करें।
डीएफओ लोढ़ा ने बताया कि वन विभाग ने जिले में 3.97 लाख पौधों का वितरण किया। विभाग में अब भी 70 हजार पौधे हैं। नरेगा में पौधरोपण के लिए पौधे निशुल्क दिए जाएंगे। नगर परिषद के अधिकारी ने बताया कि शहर में खुले घूमते 113 पशुओं को पकड़ा गया।