डेलाणा गांव में कच्चा घर और कुआं ढहा
डेलाणा गांव में कच्चा घर और कुआं ढहा
डेलाणा.गांवके पास खाती खेड़ा चौराहा के नजदीक कस्तूर प्रजापत के खेत पर बने 50 वर्ष पुराने कुएं में गल्ला लग जाने से ढह गया। कुआं ढह जाने की सूचना पर मौके पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं माली खेड़ा में नगजीराम माली का केलू पॉश का कच्चा मकान भी मंगलवार सुबह अचानक ढह गया। जिससे मकान के अंदर रखा सामान टूट गया। घटना के दौरान परिजन घर के बाहर होने से बड़ा हादसा घटित होने से टल गया।
रामेश्वरकाे मिला गौरव पदक
आसींद.बरानानिवासी किसान नारायण लाल जाट के बेटे रामेश्वर जाट को बरैली में आर्मी की जाट रेजीमेंट ट्रेनिंग के समापन पर परेड में गौरव पदक से सम्मानित किया गया।