वनकर्मियों को प्रमोट करने की रखी मांग
आसपुरक्षेत्रीय विधायक गोपीचंद मीणा ने रविवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की है कि वन विभाग में 30 वर्षों से काम कर रहे श्रमिकों को प्रमोट किया जाए। विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि 30 वर्षों से वन विभाग में श्रमिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि वन अधीनस्थ सेवा अधिनियम 1963 में संशोधन कर उन्हें प्रमोट किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान भी 400 कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने मांग रखी कि कांग्रेस सरकार के दौरान राजस्थान वन श्रमिक संघ के आंदोलन करने वाले 240 दिन पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था, उन्हें भी फिर से नौकरी में शामिल किया जाए। जिससे श्रमिकों को राहत मल सके।