- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्र की
बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्र की
भारतीयजनता युवा मोर्चा मंडल आसपुर के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभियान चलाकर सहायता राशि एकत्र की।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंह लीमड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर और प्रतिष्ठानों पर जाकर ८१७० रुपए की सहायता राशि एकत्र की। इसे कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान उपसरपंच अनिल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश नागदा, भाजयुमो महामंत्री दिनेश डबरावत, सूर्य सिंह नांदली, मोहित चौबीसा, नेपाल सिंह राठौड़ मौजूद थे।
आसपुर. बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्र करते भाजयुमो के कार्यकर्ता।