पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉकआसपुर के तहत आने वाले प्रशासनिक केंद्र गमीरपुरा और पूंजपुर की एक दिवसीय केंद्र स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता राप्रावि जउआवाला और डूंगरीफला में आयोजित हुई।

प्रावि जउआवाला में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीईईओ अनुसुइया जोशी ने की। मुख्य अतिथि लीलवासा सरपंच रमेश मीणा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि मानसिंह चौहान, लोकेश पाटीदार और केंद्राध्यक्ष केवलराम पाटीदार थे। स्वागत आयोजक स्कूल के संस्थाप्रधान गजेंद्र आमेटा ने किया। ब्लॉक शिक्षाधिकारी अनोपसिंह सिसोदिया और एबीईईओ जगदीश वैष्णव ने प्रतियोगिता स्थल पर जाकर बालकों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष वालजी पाटीदार ने की। मुख्य अतिथि मानसिंह चौहान, लोकेश पाटीदार उपेंद्र कोठारी थे। प्रतियोगिता में केंद्र की १७ प्रावि की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान हरीश भावसार, विनोद पहाड, कांता परमार, भाणजी रावत, चंद्रकांत दवे, कालूसिंह शक्तावत, जयप्रकाश अहारी, राजश्री जैन, रोशनसिंह सिसोदिया, धूलसिंह शक्तावत, लालसिंह शक्तावत, कैलाश जोशी, देवेंद्र शक्तावत, धर्मेंद्र चौबीसा, विनोद उपाध्याय, तुलसी परमार, भरत पाटीदार, भाईचंद परमार, निधि व्यास, तुलसीराम मीणा, किशन बूझ, उमेश जोशी, केवलराम मीणा, भगवतसिंह चौहान, अशोक भोई, राजेंद्रसिंह राणावत, रजनीकांत चौबीसा, दीपक अहारी मौजूद थे। इधर, रविवार को गलियाना में तीन दिवसीय प्रारंभिक स्तर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह चौहान ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, वेलजी पाटीदार, अशोक पटेल, वीरभद्रसिंह बीईईओ अनोपसिंह सिसोदिया थे। केंद्राध्यक्ष बलदेव पंचोली ने स्वागत किया। निर्णायक देवीलाल पाटीदार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में १२ प्रशासनिक केंद्र के ४८ विद्यालयों के करीब ३६० बालकों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच कबड्डी में रामगढ़ और जसपुर भाटों के बीच खेला गया। इस दौरान एबीबीओ जगदीश वैष्णव, विजयलाल जैन, गलियाना सरपंच अर्जुन मीणा, मानेंग मीणा, मानसिंह चौहान, गटूसिंह चौहान, अमरजी पाटीदार, दलजी पाटीदार, देवजी पाटीदार, भूरा, रामेश्वर बस्ती, पूर्व सरपंच शंकर मीणा, थावरचंद पंचाल मौजूद थे। संचालन कुलदीपसिंह ने किया। जसपुर.पूंजपुरकेंद्र के अधीन