- Hindi News
- कब्जेशुदा जमीन पर जेसीबी से उखाड़ दिए पेड़, तोड़ दी बाड़
कब्जेशुदा जमीन पर जेसीबी से उखाड़ दिए पेड़, तोड़ दी बाड़
डूंगरपुर| आसपुरथानांतर्गत गाठड़ा गांव के एक व्यक्ति ने पैतृक जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने जबरन जेसीबी चलाकर अतिक्रमण करने की शिकायत की है। लोगों ने जेसीबी से जमीन पर उगे पेड़ों को उखाड़ दिया और थूअर की बाड़ को काटकर नुकसान पहुंचाया है।
पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट के अनुसार गाठड़ा निवासी गांगजी प्रजापत ने रिपोर्ट में बताया है कि गांव में उनकी पैतृक जमीन है, जिस पर वे वर्षों से खेतीबाड़ी कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही राजेंद्रसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह राजपूत, भंवरसिंह, लोकपालसिंह, गजराजसिंह ने उनकी जमीन अनाधिकृत रूप से हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। राजेंद्रसिंह पुलिसकर्मी है, जिसका प्रभाव दिखाते हुए जमीन को हड़पने के लिए शनिवार को जेसीबी से जमीन को खुर्द-बुर्द कर दिया। आरोपियों ने 27 जुलाई को भी खेत में ट्रैक्टर से जोतकर बोई गई सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचाया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ उनकी जमीन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने की शिकायत की है। रेवेन्यू कोर्ट में लंबित है और 26 सितंबर को मामले में सुनवाई है।