- Hindi News
- आसनमठ में कलाल समाज 30 अक्टूबर को मनाएगा आराध्यदेव की जयंती
आसनमठ में कलाल समाज 30 अक्टूबर को मनाएगा आराध्यदेव की जयंती
सीमलवाड़ा| कलालसमाज पहली बार अपने आराध्यदेव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती को पहली बार 30 अक्टूबर को धूमधाम से आसनमठ में मनाएगा। इस दिन भगवान की जयंती मनाने के लिए बांसवाड़ा शहर में युवाओं द्वारा सुबह 8 बजे 200 बाइक से रैली निकलेगी। भीमपुर में समाजजनों द्वारा रैली का स्वागत होगा। मठ में सुबह 10 बजे हवन, भगवान का जलाभिषेक, महाआरती-महाप्रसाद का आयोजन होगा।
आसन सिद्धनाथमठ आश्रम में रविवार को डूंगरपुर-बांसवाड़ा के कलाल समाज की बैठक गोकुलनाथ महाराज के सानिध्य और विकास कमेटीध्यक्ष मणिलाल कलाल बांसिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उदयपुर संभाग क्षेत्र में कलाल समाज के आराध्यदेव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का मंदिर आसनमठ में बनने के बाद 30 अक्टूबर को समाजबंधुओं द्वारा पहली बार भगवान की जयंती उल्लास के साथ मनाने का प्रस्ताव लिया गया। विकास कमेटी के ओर से मंदिर निर्माण में खर्च का आय-व्यय का ब्योरा एवं मठ विकास के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में नवीन मठ विकास कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के नए अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि समाज को धर्म के प्रति आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास होंगे। मठ के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।
मठविकास कमेटी बनी
मठपर नई मठ विकास कमेटी का गठन किया इसमें अध्यक्ष हरीशकुमार कलाल सेनावासा, उपाध्यक्ष नरेश पटेल, बद्रीलाल घोटी, कन्हैयालाल कोलखंडा, कारूलाल आसपुर, हीरालाल पीपलाकुंज, महासचिव मगनलाल कोहाला, सचिव ईश्वरलाल सामागडा, उपसचिव नटवरलाल करियाणा, सहसचिव शंभुलाल बांसवाड़ा, कोषाध्यक्ष अंबालाल अगरपुरा, सहकोषाध्यक्ष बंशीलाल उम्मेदगडी, संरक्षक निवर्तमान अध्यक्ष मणिलाल कलाल बांसिया, धनजी कलाल सीमलवाड़ा, मोहनलाल रैयाणा, मणिलाल मसोटीया, देवचंद परतापुर, सुखलाल बांसवाड़ा, पूनमचंद्र बांसवाड़ा, कमलजी कलिंजरा, चुन्नीलाल आसन, शिवराम आसपुर, चुन्नीलाल भुवासा, देवीलाल आनंदपुरी, मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, सहप्रभारी जितेन्द्र सेनावासा, संगठन मंत्री राजेन्द्र आसन, देवीलाल आसन, शांतिलाल गनोड़ा, गमीरा, कोदालाल, भोगीलाल एवं पन्नालाल को बनाया गया।
सीमलवाड़ा. आसन मठ में बैठक को संबोधित करते नव निर्वाचित अध्यक्ष हरीश कुमार।