- Hindi News
- शहर में गरबों की धुनों पर थिरके कदम, बढ़ा उत्साह
शहर में गरबों की धुनों पर थिरके कदम, बढ़ा उत्साह
डूंगरपुर। शारदीयनवरात्र के तहत शहर में आयोजित गरबा मंडपोंगरबों की रौनक जम रही है। केसरियों रंग तने लाग्यों रूढा गरबा..., पंखिड़ा पंखिड़ा..., धीरे-धीरे चुनरिए रंग लाग्यो... गरबों की धुनों पर युवक-युवतियां और महिलाओं के कदम डांडियों की खनक के साथ थिरकते रहे। शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां के भक्तों ने स्कंद माताजी का आह्वान किया। शाम को आर्केस्ट्रा और डीजे साउंड सिस्टम पर गरबों की धूम शुरू हो गई। शहर के न्यू कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, फौज का बड़ला, सलाटवाड़ा, कंसारा चौक, विजयगंज कॉलोनी, पातेला, इंद्रा कॉलोनी, हाउसिंग में देररात तक डांडियों की गूंज सुनाई दे रही है। इसके अलावा जिले के निठाउवा आशापुरा माता धाम, आसपुर के विजयवामाता धाम, नवलश्याम के चामुंडा माताजी, गलियाकोट के शीतला माताजी मंदिरों के अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
डूंगरपुर. शिवाजी नगर माताजी चौक पर गरबा खेलती महिलाएं और युवतियां।
डूंगरपुर. न्यू कॉलोनी माताजी मंदिर चौक पर गरबा खेलती महिलाएं और युवतियां।