- Hindi News
- फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर सरपंच के खिलाफ शिकायत
फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर सरपंच के खिलाफ शिकायत
डूंगरपुर| ग्रामपंचायत पाल निठाउवा की नवनिर्वाचित सरपंच के खिलाफ उपखंड अधिकारी आसपुर को शिकायत की गई है। पिथावाला फला पाल निठाउवा निवासी गेंदा देवी मीणा ने रिपोर्ट में बताया है सरपंच वक्तु देवी ने शैक्षणिक योग्यता के फर्जी प्रमाण पत्र पेश किए हैं। वहीं, उसके तीन संतान है और इसकी जानकारी भी छुपाई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।