लेखाकार ने मर्जी से लगा दिया अस्पताल में दरवाजा
स्वास्थ्य केंद्र पूंजपुर में चैनल गेट की जगह लगाया गया साधारण गेट।
आसपुर। पंचायतसमिति क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक अस्पताल पूंजपुर के परिसर में मैन गेट पर अस्पताल में कार्यरत कैशियर ने मर्जी से सामान्य गेट लगवा दिया। जबकि यहां पिछले कई दिनों से ग्रामीण चैनल गेट लगवाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों और अस्पताल कमेटी ने विरोध किया तो कैशियर ने अपने द्वारा गेट को दान देने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की।
इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी आसपुर तहसीलदार को दी, जिसके बाद शुक्रवार को अस्पताल कमेटी की बैठक का फैसला लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंजपुर की मेडिकेयर सोसायटी के सदस्यों अस्पताल परिसर के आला अधिकारियों की बैठक में चैनल गेट लगवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में अस्पताल कमेटी के सदस्यों द्वारा अस्पताल परिसर में कमियों को दूर करने परिसर के रखरखाव को लेकर नए अधिकारियों को चेताया।
^पूर्वमें हुई कमेटी की बैठक में कमेटी के सदस्यों के साथ चैनल गेट का निर्णय ले लिया गया था। परंतु लेखाकार द्वारा साधारण गेट लगाया गया, जो कि मेरी जानकारी में नहीं था। डॉदिनेश गक्खड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंजपुर