बीईईओ साबला कार्यालय का उदघाटन
साबला। बसंतपंचमी पर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय साबला का विधायक गोपीचंद मीणा ने उद्घाटन किया। बीईईओ तेजसिंह चूंडावत ने बताया कि विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर प्रधान दलपतराम मीणा, तहसीलदार कालुराम रैगर, विकास अधिकारी महेश अहारी, मंडल अध्यक्ष इन्द्रवीरसिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण शर्मा, जवाहरलाल मेहता, उपप्रधान देवीसिंह, गिरधर पंडया, गुमानसिंह, अनोपसिंह, आसपुर बीईईओ रणछौडलाल डामोर, शिक्षक संगठन के राजेंद्रसिंह सहित शिक्षक मौजूद थे।