- Hindi News
- दसवीं बोर्ड परीक्षार्थियों की अभिभावक गोष्ठी
दसवीं बोर्ड परीक्षार्थियों की अभिभावक गोष्ठी
आसपुर| स्थानीयविद्या निकेतन मावि में मंगलवार को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे परिक्षार्थियों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें परीक्षा तैयारी परिणाम सुधार पर चर्चा की गई। अध्यक्षता शिवराम कलाल ने की। मुख्य अतिथि तेज सिंह चुंडावत विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह रहे। प्रधानाध्यापक राम सिंह राठौड ने स्वागत परिचय कर बोर्ड परिक्षार्थियों की स्थिति पर प्रकाश डाला। अतिथियों अभिभावकों ने बालकों को मेहनत करने अधिकतम अंक लाने के सुझाव दिये। संचालन गरवर सिंह ने किया। आभार मगनलाल सोनी ने जताया।