पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलग्रहण कार्यों की हुई समीक्षा

जलग्रहण कार्यों की हुई समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। जिले में जलग्रहण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद ईडीपी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों और आवंटित लक्ष्यों के विरुद्ध न्यून प्रगति पर नाराजगी जताई और विभागीय अधिकारियों और समिति प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि लक्ष्यों को हर हाल में अर्जित करें अन्यथा प्रतिकूल कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहें।

कलेक्टरसिंह ने योजना के तहत स्प्रिंकलर और ड्रिप यूनिट लगाने के लिए आवंटित लक्ष्यों में न्यून प्रगति पर संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पाबंद किया कि वे इसे गंभीरता से लें तथा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक मॉडल जलग्रहण बनाने के निर्देश दिए और समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अर्जित अनुभवों और नवाचारों के बारे में एक-दूसरे को अवगत कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने जलग्रहण कार्यों के तहत प्रशिक्षण के लिए आवंटित बजट के भी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और कृषि, पशुपालन और अन्य कार्यकारी अभिकरणों के प्रतिनिधियों को शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम के तहत बेंच 1 से 12 तक की जलग्रहण परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा दौरान आईडब्ल्यूएमपी अष्टम से बारह तक की जलग्रहण योजनाओं की प्रारंभिक चरण अंतर्गत प्रशिक्षण तथा निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित पीआईए एवं जलग्रहण विकास दल सदस्यों को आगाह किया कि एक माह में निर्धारित प्रगति अर्जित करावें। उन्होंने जलग्रहण क्षेत्रवार जलग्रहण विकास दल सदस्यों से स्वयं सहायता समूहों के गठन, सीडमनी दिलाने और जीविकोपार्जन गतिविधियों से जोड़ने के बारे में किये गये कार्यों, शुष्क उद्यानिकी अंतर्गत फलदार बगीचों की यूनिट स्थापना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। नोटिसजारी करने के निर्देश :

बैठकमें कलेक्टर सिंह ने विभागीय लक्ष्यों के विरुद्ध कम प्रगति पर कृषि विशेषज्ञ आईडब्ल्यूएमपी सप्तम (बिछिवाड़ा), तृतीय (आसपुर) को नोटिस देने, प्रशिक्षण मद में खर्च नहीं करने पर सहायक अभियंता डूंगरपुर को नोटिस देने तथा बैठक में अनुपस्थित रही जलग