- Hindi News
- नियमानुसार बनी गैस कनेक्शन और रिफलिंग पर सहमति
नियमानुसार बनी गैस कनेक्शन और रिफलिंग पर सहमति
आसपुर| गतमाह हुई जनसुनवाई के दौरान आसपुर स्थित कल्याणी इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कंपनी और रसद विभाग के अधिकारियों ने वार्ताकर एजेंसी को पाबंद किया था।
इस पर मंगलवार को स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ परिसर में हुई बैठक में एजेंसी संचालक और उपभोक्ताओं के बीच आगे से नियमानुसार गैस कनेक्शन और रिफलिंग सहित अन्य मुद्दों पर सहमति हुई। मंगलवार को हुई बैठक में कल्याणी गैस एजेंसी के मुकेश मीणा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अब से नया गैस कनेक्शन मात्र 2520 रुपए में ही दिया जायेगा, डीबीसी की दर 1900 रुपए रहेगी। नए कनेक्शन लेते समय गैस चूल्हा लेना अनिवार्य नही है पर उपभोक्ता को गैस चूल्हे का बिल देना होगा। जिसकी जांच के बाद ही कनेक्शन दिया जाएगा, आसपुर, खेडा आसपुर गोल गांव में ग्राहकों की सुविधाओं के अनुसार होम डिलेवरी की जाएगी। यदि किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा तो उसकी सूचना कार्यालय में समय-समय पर प्रदर्शित की जाएगी एवं बुकिंग होने के 24 घंटे में डिलेवरी दी जाएगी। कल्याणी गैस द्वारा यह सभी बातें मंगलवार को क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद सहमति जताई। इस दौरान आसपुर व्यापार संघ अध्यक्ष चंपालाल भूखिया, जनजागरण समिति के नटवरलाल श्रीमाल, गिरवर सिंह चौहान, प्रवीण भमावत, मगनलाल सोनी, शिवराम कलाल, सुरेश गर्ग, उपसरपंच अनिल गुप्ता, प्रवीण कोठारी, बसंत मेहमा गोल सहित कइ्र ग्रामीण उपभोक्ता मौजूद थे।