मेवाड़ा कलाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आज
मेवाड़ा कलाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आज
आसपुर।श्रीमेवाडा कलाल समाज वागड़ चौखला क्षेत्र बेणेश्वर का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह आसपुर कस्बे के श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आज रविवार को आयोजित होगा। समारोह में चौखला क्षेत्र के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रतिक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज की मुख्य कार्यकारिणी सहित युवा मण्डल द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
समाज के मीडिया प्रभारी दीपक कलाल साबला ने बताया कि आसपुर के विश्वकर्मा मंदिर में सुबह 8 बजे शुरू होने वाले समारोह को लेकर मुख्य कार्यकारिणी संरक्षण मण्डल के सानिध्य में युवा मंडल द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
समाज के अध्यक्ष कारूलाल कलाल आसपुर, युवा मंडल अध्यक्ष कन्हैयाल कलाल मुंगेड के सानिध्य में कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए अहम बैठक आयोजित हुई, बैठक में समारोह स्थल की पांडाल, संचालन, भोजन, पानी सहित तमाम व्यवस्थाओं को लेकर युवा मंडल सदस्य को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।