आज 9 स्थानों पर होंगी विद्युत चौपालें
डूंगरपुर। विद्युतउपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को जिले की विभिन्न 33/11 केवी की नौ विद्युत उपचौकियों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विद्युत चौपाल लगाई जाएंगी। एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एमबी पालीवाल ने बताया कि विद्युत चौपाल उपखंड डूंगरपुर शहर में रतनपुर रोड ग्रामीण डूंगरपुर में रोहनवाड़ा, बिछीवाड़ा में शिशोद, धंबोला में पीठ, सागवाड़ा शहर में सामलिया, सागवाड़ा ग्रामीण मे टामटिया, आसपुर में रामगढ़, चितरी में पारड़ा विष्णुजी और साबला में साबला विद्युत उपचौकी पर होगी। उन्होंने बताया कि चौपाल में विद्युत बिलों की त्रुटि, कनेक्शन संबंधित, लाइन संबंधित, मीटर संबंधित शिकायतों का निस्तारण होगा।