पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान बाग बगीचे लगाकर बढ़ाएं आमदनी

किसान बाग-बगीचे लगाकर बढ़ाएं आमदनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर,सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के प्रकरणों की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश

जिलेके समस्त विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त प्रकरणों पर की जाने वाली कार्रवाई की सूचना प्रत्येक सोमवार, बुधवार शुक्रवार को भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारियों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त प्रकरणों पर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट ईमेल के माध्यम से सप्ताह में तीन दिन अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इससे ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों पर पूर्ण निगरानी रखी जा सकेगी। ताकि उनका समाधान हो सके।

डूंगरपुर. स्कूल एकीकरण को लेकर कलेक्ट्री ज्ञापन देने पहुंची नवाडेरा के कई पुरुष अौर महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

डूंगरपुर. कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे पेंशनर। इस दौरान समस्याओं पर चर्चा की गई।

नकद फसल के लिए कार्ययोजना बनाई जाए

बैठकमें जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नकद फसलों की बुवाई का सुझाव प्राप्त हुआ तो जिला कलेक्टर ने कृषि विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए कि इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर ने इस संबंध में संबंधित काश्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक्सपोजर विजिट करवाने का भी सुझाव दिया। फसलों की कार्ययोजना बनने से जिले के किसानों को फसलों को और भी उन्नत बनाने में काफी लाभ मिलेगा। इससे किसानों को काफी सुविधा होगी।

नवाडेरा बालिका स्कूल को शुरू करने की मांग

सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने सौंपा ज्ञापन

पूंजपुर. आसपुर-डूंगरपुर मार्ग के पूंजपुर बस स्टैंड पर कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे पक्का अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे हटाने को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को आसपुर एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आसपुर-डूंगरपुर मार्ग पर सड़क से महज 30 से 35 फीट की दूरी पर ईट और सीमेंट की चुनाई के साथ पक्का परकोटा बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार सड़क के पास 60 फीट तक कोई भी पक्का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने सड़क के पास हो रहे अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन प्रेमजी