कलाल समाज ने 125 प्रतिभाओं को नवाजा
श्रीमेवाड़ाकलाल समाज वागड़ चौखला क्षेत्र बेणेश्वर का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को विश्वकर्मा मंदिर आसपुर में आयोजित हुआ। इसमें कुल 125 समाजबंधुओं का अभिनंदन किया गया।
समाज के वक्ताओं ने कहा कि जब तक हम सब अपने घर-परिवार और समाज की प्रतिभाओं को तराशने में अहम भूमिका नहीं निभाएंगे, तब तक अपना समाज, गांव और देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है, इसलिए सब एकजुट होकर समाज की प्रतिभाओं को अनोखा मंच दे, जिससे कलाल समाज की प्रतिभाओं में निखार आएगा और कलालबंधु देश की विकासशीलता में अहम भूमिका निभा सकेंगे। प्रभारी दीपक कलाल साबला ने बताया कि अध्यक्षता कलाल समाज बेणेश्वर क्षेत्र के अध्यक्ष कारूलाल कलाल संरक्षक प्रभुलाल कलाल ने की। युवा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मुंगेड़ ने अभिनंदन किया।
समारोह में समाज द्वारा चौखला क्षेत्र की 100 मेधावी छात्र छात्राओं को स्व. उमियाबेन प|ी शिवराम कलाल मुंगेड़ स्व. किरणदेवी प|ी अरविंद पुत्र छगनलाल कलाल साबला की ओर से रजत मेडल, प्रतीक चिन्ह प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त कार्यरत समाज के कार्मिकों सहित राजनीतिक अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रतिभाशाली 50 लोगों को भी समाज द्वारा सम्मानित किया गया। समाज के कई युवाओं ने समाज में शिक्षा को बढ़ाने समाज के गरीब लोगों को संबल देने, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सहित घर, गांव में स्वच्छता रखने पर अपने विचार रखे। संचालन अमृतलाल कलाल हरीश कुमार ने किया।
येप्रतिष्ठित समाजबंधु शामिल रहे
मोहनलालकलाल रैयाणा, अंबालाल अगरपुरा, राजेश कुमार आसन, मणिलाला बांसिया, मणिलाल ओबरी, अशोकजी रणोली, हीरालालजी पीठ, शांतिलाल सलूंबर, शांतिलाल भबराना, नारायणलाल मांडव, नानूलालजी सागवाड़ा, धनजीभाई सीमलवाड़ा, मोतीलाल गामड़ा बामनिया, शंकरलाल काली सहित डूंगरपुर, बांसवाड़ा उदयपुर जिले से समाजबंधु शामिल रहे। बसंतलाल कलाल नांदली अहाडा ने आभार संबोधन दिया।
रविवार को आयोजित हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथि।
रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद छात्राएं महिलाएं।