पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर पर 6 माह से ताला, फिर भी बिजली बिल आया 3 हजार

घर पर 6 माह से ताला, फिर भी बिजली बिल आया 3 हजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसपुर| एवीवीएनएसके आसपुर कार्यालय से जारी बिजली बिलों से उपभोक्ता खासे परेशान हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बड़ौदा गांव का परिवार पिछले 6 महीने से घर पर ताले लगा बाहर गया हुआ है। इसके बाद भी उनका बिजली बिल 3 हजार रुपए गया है। इससे परिवार सकते में गया है। बड़ौदा निवासी नानजी पुत्र नगाजी मीणा पिछले छह महीने से परिवार सहित अहमदाबाद में रोजगार के लिए गया हुआ है। घर पर ताला है इसलिए विद्युत उपभोग करने वाला कोई नहीं है। इसके बावजूद उसके पिछले दो महीने का बिल 3 हजार रुपए गया है। जबकि उसके पहले वाला बिल 350 रुपए ही था। इस महीने बिना इस्तेमाल किए बिजली उपभोग 618 युनिट बताया गया है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान है कि बिना इस्तेमाल के इतना बिल कैसे गया। नानजी ने बताया कि कई लोगों के पास ऐसे ही बिल पहुंचे पर कोई भी बिना उपभोग इतने बिल भरने को तैयार नहीं है।