- Hindi News
- जानवर चौपट कर रहे हैं फसलें,किसानों को आिर्थक नुकसान
जानवर चौपट कर रहे हैं फसलें,किसानों को आिर्थक नुकसान
गणेशपुर. खेत में सुअर द्वारा तबाह की गई फसल को बताता किसान।
गणेशपुर. आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से फसलों को लेकर पहले से ही परेशान काश्तकारों के लिए अब सुअर और नील गाय भी परेशानी का सबब बने हुए हैं।
आसपुर विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में सुअरों और नीलगायों ने आतंक मचा रखा है ये जानवर रात को खेतों में घुसकर खड़ी मक्का, सोयाबीन और सब्जियों की फसलों को नष्टकर काश्तकारों का काफी नुकसान कर रहे हैं। जिले में वर्तमान में सामान्य से भी कम बारिश होने से जहां काश्तकार कम फसल बुवाई कर पाए है। आसपुर विधानसभा क्षेत्र के दोवड़ा, दामड़ी, गणेशपुर, फलौज, चित्रेटी, नरणिया, मसानिया, डाबेला, ऊपरगांव, सिदड़ी, उंदरडा, नयागांव, पुनाली, माताटेंबा और रागेला सहित अन्य गांवों में सुअरों नीलगाय का आतंक ज्यादा है। संबंधित पंचायतों में कई बार मनरेगा योजना के तहत खेतों की बाड़ बंदी करने के लिए भी आवेदन किए गए। लेकिन पंचायत के सरपंच और सचिवों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा उन्हे अब भुगतना पड़ रहा है।