पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगरपुर और दोवड़ा पंचायत समिति की लॉटरी 16 17 को

डूंगरपुर और दोवड़ा पंचायत समिति की लॉटरी 16 17 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराज संस्थाओ के आम चुनाव के तहत डूंगरपुर और दोवडा पंचायतों के वार्डो के आरक्षण तथा सरपंचों के आरक्षण का निर्धारण 16 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे उपखंड कार्यालय डूंगरपुर में होगा।

सीमलवाड़ा में 16 को होगी लॉटरी

सीमलवाड़ा.पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तहत पंचायत समिति सीमलवाड़ा अतंर्गत ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण निर्धारण को लेकर उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में 16 दिसंबर सुबह 10.30 बजे आरक्षण प्रक्रिया होगी। नव गठित पंचायत समिति चिखली के लिए भी 17 दिसम्बर सुबह 10.30 बजे उपखंड कार्यालय सीमलवाड़ा में आरक्षण प्रक्रिया होगी। उक्त जानकारी उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र मीना ने दी।

आसपुर साबला पंस की वार्ड आरक्षण लॉटरी 16 18 को

आसपुर.पंचायतीराज चुनाव-2015 के तहत पंचायतीराज संस्थाओं के पदों के आरक्षण के निर्धारण लॉटरी प्रक्रिया का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। उपखण्ड अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति आसपुर की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं वार्डों के श्रेणीवार निर्धारण और आरक्षण के लिए 16 दिसंबर सुबह साढ़े दस बजे पंचायत समिति साबला के लिए यह प्रक्रिया 18 दिसंबर को नियत समय पर पंचायत समिति सभागार में होगी। इसमें विधायक सहित सभी दलों के पदाधिकारी संबंधित अधिकारी भाग लेंगे।