सूने मकान से जेवरात और बर्तन चुराए
सीमलवाड़ा. धंबोलापुलिस ने शनिवार को चोरी के मामले में नामजद मामला दर्ज किया है। सीमलवाड़ा निवासी पवन पुत्र बद्रीलाल शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि 30 जनवरी की रात्रि को उसके सूने मकान से कस्बे का ही कल्लू उर्फ मुस्तफा पुत्र गुलाम हुसैन घांची जेवरात, चांदी, 50 किलो पीतल तांबे के बर्तन चुराकर ले गया। जेवरात में सोने के हार, सोने की चेन, कान के टोप्स शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर.बाइकचोरीका केस आसपुर थाने में शनिवार को दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार उदयपुर हाल आसपुर निवासी पंकज पुत्र विश्वनाथ पंड्या की बाइक बीती रात घर पर खड़ी थी। रात करीब दो बजे बदमाश बाइक चुरा ले गए।