पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर पलटने से चालक की नीचे दबकर मौत

ट्रैक्टर पलटने से चालक की नीचे दबकर मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निठाउवा। कनोडियासे रीछा की ओर जा रहा बजरी से भरा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। घटना रविवार अपरान्ह करीब 3 बजे कनोडिया-रीछा मार्ग पर हुई। रीछा फला घोंची निवासी रोडिया (35) पुत्र केशिया मीणा बजरी से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे रोडिया नीचे दब गया। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर निठाउवा थानाधिकारी रामनारायण मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव को आसपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। देर शाम तक मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने दिया।